एडीएम को ज्ञापन सौपते धनकर समाज के लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
वेब सीरिज वर्जिन भास्कर-2 का विरोध
मुजफ्फरनगर। धनगर समाज ने वेब सीरिज वर्जिन भास्कर-2 का विरोध करते हुए इसमें अहिल्याबाई होल्कर के नाम के उपयोग पर कड़ी नाराजगी जताई।
पालिका सभासद अरविंद धनगर के नेतृत्व में डीएम दफ्तर पहुंचे समाज के लोगों ने केंद्रीय प्रसारण मंत्री के नाम एडीएम आलोक कुमार को ज्ञापन दिया। बताया कि जी-5 और एएलटी बालाजी चैनल पर वर्जिन भास्कर-2 का प्रसारण हो रहा हैं। वेब सीरिज में महिला छात्रावासों में होने वाले अश्लील कामों को दिखाया गया हैं। छात्रावास के नाम के तौर पर अहिल्या छात्रावास दर्शाया गया है। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं की आदर्श व धनगर समाज की पूज्यनीय हैं। निर्माता ने लोकमाता के नाम का अश्लील वेब सीरिज में इस्तेमाल कर महिलाओं के सम्मान व समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हैं। प्रसारण मंत्री से निर्माता के विरुद्ध कार्रवाई कर उसकी वेब सीरिज पर रोक की मांग की हैं। ज्ञापन देने वालों में सभासद अरविंद धनगर, अमित धनगर, नरेंद्र कुमार, शुभम पाल और पूरणचंद आदि शामिल रहें।