फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा मौसम, 3731 मिले बीमार

Mon, 27 Nov 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुरकाजी की शेरपुर खादर पीएचसी पर अरोग्य मेले में मरीजों की जांच करती महिला स्वास्थय कर्मी। संवा
विज्ञापन
- जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले लगाए गए
विज्ञापन

फोटो समेत

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। 3731 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। इनमें अधिकतर मरीज बुखार, नजला-जुकाम के पहुंचे और जांच कराई।

बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। रविवार को भी आरोग्य मेले में 3731 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें 1419 पुरुष, 1421 महिलाएं और 891 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें सबसे ज्यादा मरीज 1205 बुखार और अन्य बीमारी, 512 गैस्ट्रो और 506 त्वचा की समस्या लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौसम बदलने की वजह से बुखार की समस्या हो रही है। खांसी, नजला और जुकाम के बाद शरीर का तापमान भी बदल जाता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई।
विज्ञापन



आयुष्मान भव मेले में 40 मरीजों की जांच

फोटो समाचार

पुरकाजी। क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले और आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर, एलर्जी, श्वांस व गर्भवती महिलाओं सहित कुल 40 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। इसके अलावा 28 लोगों को योग कराया गया। 45 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। मेले में मनोज वर्मा, पवन जाटव, नीलम, पिंकी पंवार, हाकिम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें