फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव, जनजीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
-रतनपुरी क्षेत्र में बारिश से उखड़ी गंगनहर पुल की सड़क - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
रतनपुरी। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण जगह जगह जलभराव के साथ ही जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया। वहीं, दूसरी ओर बारिश होने से किसानों के चेहरे खिलें।
विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण खतौली व बुढ़ाना मार्ग के साथ ही सठेड़ी गंगनहर पुल पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बुढ़ाना अंडरपास के नीचे भी जलभराव से आवागमन में बाधा हो रही है।
दूसरी ओर अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिलें हैं। किसान श्रीओम, सुभाषचंद, तरसपाल सिंह, सतेंद्र सोम आदि का कहना है कि इस बार मानसून के दौरान बारिश न होने से फसल हल्की थी। लेकिन इस बारिश से गन्ने और धान की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें