फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खादर में बढ़ने लगा पानी, फिर उफान पर आई सोलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मार्गों के रास्तों पर भर गया है पानी, बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन






संवा न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। सोलानी नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। खादर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उधर, ग्रामीणों ने 18 अगस्त को होने वाली महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी है।

पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर गांव झबरपुर, शेरपुर और बढ़ीवाला में बने रपटों पर पानी आ जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव रामनगर, रजकल्लापुर, रतनपुरी, शेरपुर नंगला, चमारावाला, सुहेली, अलमावाला, बनारसी वाला, भदौला, पांचली, अलमावाला के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कुछ लोगों के घरों में पानी भर जाने से सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण देविन्दर सिंह खालसा, बूटा सिंह, सुनील कुमार बारी, डॉ मुनेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह, राजेंद्र पांचली, बोहड़ सिंह, राजू प्रजापति, डॉ. गुलशन कुमार, यादराम, साधु राम, विक्की पंवार का कहना है कि पानी से परेशानी बढ़ गई है। फसलें खराब हो गई है।
विज्ञापन




बांध के लिए 18 को महापंचायत और ट्रैक्टर मार्च





पुरकाजी। पुरकाजी खादर क्षेत्र के लोगों ने सोलानी नदी का बांध बनवाने की मांग की। बुधवार को सोलानी बांध समिति के लोगों ने देहरादून बाईपास पर एक प्रतिष्ठान पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 40 वर्षों से खादर क्षेत्र के लोग सोलानी नदी का बांध बनवाने की मांग करते आ रहे हैं। मगर, हमारी मांग को किसी भी सरकार ने नहीं सुना है। बाढ़ से खादर क्षेत्र के 40 गांवों के लोग प्रभावित हो जाते हैं। 18 अगस्त को लक्सर मार्ग पर बैंक्वेट हाल में खादर क्षेत्र के लोगों की महापंचायत होगी। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जाएगा। बांध नहीं बनाया गया तो खादर क्षेत्र के लोग, महिलाएं और बच्चे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान देविन्दर सिंह खालसा, गुरमीत सिंह खालसा, जोगेंद्र सिंह, जगतार सिंह, बूटा सिंह, सुनील कुमार बारी, नरेश कुमार गुर्जर, बिजेंद्र सिंह, मंजीत सिंह दलेर सिंह, सुरेश कुमार, धीर सिंह, सतीश कुमार, संदीप कुमार, सलेक चंद भगवंत सिंह, बलिहार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें