फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांशीराम कॉलोनी में भरा पानी, बीमारियां फैलने का खतरा

विज्ञापन
नगर के खांजापुर में काशीराम आवसीय कालोनी में गयो में फैला नालीली का पानी।
विज्ञापन
224 परिवारों को झेलनी पड़ रही मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित कांशीराम आवासीय काॅलोनी में पानी की निकासी नहीं हो रही है। बरसात का पानी काॅलोनी में ही एकत्र होने से यहां बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
एमडीए ने खांजापुर में कांशीराम आवासीय काॅलोनी बनाई है। 224 परिवारों वाली इस काॅलोनी में एमडीए ने पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं की है। बरसात में काॅलोनी में चारों तरफ पानी भर गया। लोगों के घरों में जब पानी भरने लगा तो काॅलोनी के चारों तरफ बनी दीवार में से कुछ हिस्सा तोड़ा। तब कुछ पानी बाहर आया। बावजूद इसके पूरी काॅलोनी में नालों और नालियों में पानी भरा है। बारिश को हुए एक सप्ताह हो गया है, लेकिन यहां पानी की निकासी नहीं हुई है। काॅलोनी के लोगों का कहना है कि जो हालात यहां पर बने हैं, इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन



क्या कहते है कालोनी के लोग
कालोनी में रहने वाले राजकुमार कहते हैं कि पहले हम लोग गांव में आते थे। तब भी कोई सुनने वाला नहीं था। अब हम लोग पालिका में आते हैं, अब भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।
कालोनी के रहने वाले सुरेशचंद कहते हैं कि लगातार पानी जमा होने से कालोनी के गेट से ही दुर्गंध आनी शुरू हो जाती है। 15 दिन से पानी भरा हुआ है। बीमारी फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन


वाटर पंप से निकालेंगे पानी



मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि खांजापुर की कांशीराम आवासीय काॅलोनी में जलभराव की समस्या है। इसे देखते हुए पालिका ने दो लाख 20 हजार 817 रुपये का वाटर पंप खरीदने का प्रस्ताव पास किया है। जल्द ही वाटर पंप से पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें