फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानी ने बंद किए रास्ते, खादर में एनडीआरएफ और पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी ने मुश्किल कर दिए हालात
विज्ञापन

लक्सर मार्ग का टूटने का सिलसिला जारी, 20 गांव प्रभावित


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी ने हालात मुश्किल कर दिए हैं। लक्सर मार्ग का टूटने का सिलसिला जारी है। 20 गांव प्रभावित हैं। एनडीआरएफ और पीएसी की टीम झबरपुर पहुंचीं। नाव में सवार होकर टीम ने क्षेत्र का दौरा किया।

पुरकाजी खादर क्षेत्र के शेरपुर, बढ़ीवाला, भैंसली वाला, रामनगर, रजकल्लापुर, रतनपुरी, धुम्मन पुरी, शेरपुर नंगला, पांचली, भदौला आदि गांवों के रास्तों पर पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है। पशुपालकों के सामने सबसे मुश्किल हालात हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पानी और बढ़ गया तो हालात बेहद खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन


एनडीआरएफ और पीएसी की टीम क्षेत्र में पहुंच गई है। टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हेमंत मौर्य व ललित कुमार ने बताया कि उनकी टीम में कुल 23 लोग है। पीएसी के टीम इंचार्ज सेंसर पाल ने बताया कि डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।



जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

पुरकाजी खादर क्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से मुश्किल हालात है। जंगलों और गांवों के रास्तों में कई कई फीट पानी भर जाने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पानी लक्सर मार्ग पर पहुंच जाने से कई जगहों से मिट्टी बह जाने के कारण आवागमन बंद है। यहां दिन में कई बार लोग जान जोखिम में डालकर मार्ग से गुजरते रहे।
विज्ञापन





हाईवे पर भरे जल को पंप से निकलवाया
मीरापुर। लगातार हो रही वर्षा के कारण कस्बे के बाहर का हाईवे जलमग्न हो गया था। हाईवे पर दो फुट पानी भरने के कारण कांवड़ियों का गुजरना मुश्किल हो रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष जमील मलिक ने हाईवे पर तीन पंप लगवाकर हाईवे पर हुए पानी की निकासी कराई। उन्होंने बताया कि कस्बे के मोहल्ला जाटान, कमलियान, पड़ाव चौक व ईदगाह रोड पर वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें