फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एसएसपी व सीएम आवास पर अनशन की चेतावनी

Wed, 07 Feb 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- निखिल हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज
विज्ञापन

- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के किंग्स विला बैंक्वेटहाॅल में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त निखिल तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक के परिजन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज हैं।
परिजनों ने कहा कि मुख्य आरोपी सहारनपुर में चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। स्थानीय पुलिस उसे रिमांड पर नहीं ला पाई, न ही फरार आरोपियों को पकड़ा जा सका। 24 घंटे में यदि कार्रवाई नहीं होती है तो सभी परिजन एसएसपी व सीएम आवास के सामने आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। फरार आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने की मांग की।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर की चौधरी चरण सिंह काॅलोनी निवासी निखिल तिवारी बुधवार रात में मंसूरपुर क्षेत्र में किंग्स विला रेस्टोरेंट में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। वहां पुरकाजी के गांव सलेमपुर निवासी गौत्तम उर्फ आजाद राठी व उसके साथियों ने डीजे संचालक के साथ गाना बजाने को लेकर कहासुनी की थी जिसका निखिल तिवारी ने विरोध जताया था। तब गोली मारकर निखिल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने गौत्तम व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
मंसूरपुर पुलिस नामजद आरोपी को तलाश नहीं कर पाई थी और गौतम सहारनपुर में बड़गांव पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने पर चोरी की बाइक सहित पकड़ा गया था।मंसूरपुर पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसके साथियों के नाम जान लिए थे, लेकिन पुलिस आरोपियों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। पुलिस की इसी कार्य प्रणाली से परिजनों में रोष है।
विज्ञापन


आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने की मांग
निखिल तिवारी के मामा अनुराग शुक्ला ने बताया कि गौतम सहारनपुर में मिलीभगत कर पकड़ा गया है। स्थानीय पुलिस उसे रिमांड पर नहीं ला पाई। फरार तीनों आरोपी पकड़े नहीं जा सके। यह पुलिस की बड़ी नाकामी है। एसएसपी ने दो दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था और छह दिन बीत गए। यदि 24 घंटे में गौत्तम को रिमांड पर नहीं लाया जाता और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती व उनके घर बुलडोजर नहीं चलवाया जाता तो वह एसएसपी व सीएम आवास के सामने आमरण अनशन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें