मुजफ्फरनगर। आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही पर कई अधिकारियों को डीएम उमेश मिश्रा की ओर से चेतावनी जारी की गई जबकि 11 अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। डीएम की ओर से एसडीएम सदर, बुढ़ाना, जानसठ सहित उप कृषि निदेशक प्रसार, बीएसए और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं ईओ पालिका मुजफ्फरनगर, नगर पंचायत चरथावल व सिसौली सहित बीडीओ शाहपुर एवं सीएमओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। जबकि ईओ चरथावल, एक्सईएन खतौली, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग, बीईओ चरथावल, जानसठ, पुरकाजी एवं मोरना, चकबंदी अधिकारी खतौली एवं सदर, जिला कृषि अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जबकि जिला युवा कल्याण अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खतौली एवं चरथावल को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संवाद