फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोकशी में वांछित अपराधी मुठभेड़ में घायल, साथी भागा

Fri, 10 Nov 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ । मीरापुर दलपत के जंगल में पुलिस की गोकशी के मामले में वांछित अपराधी व उसके साथी के साथ मुठभेड हो गई। वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार देर रात पुलिस मीरापुर दलपत चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी गांव मीरापुर दलपत की ओर से बिना नंबर की बुलेट पर सवार दो युवक आए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया। वह दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई जिसमें एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार कर उसे जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने अपना नाम निजामुद्दीन पुत्र शेरदीन निवासी राधना थाना किठौर जनपद मेरठ बताया। उसका साथी अहसान पुत्र इस्लाम गांव शाहपुर थाना बहसूमा जिला मेरठ फरार हो गया। पुलिस ने एक बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोकशी के मामले में वांछित था। वह साथी के साथ वारदात करने के लिए आया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें