फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईवे के लिए इंतजार, बाईपास पर वाहन पकड़ रहे रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात :
विज्ञापन

- दूसरे चरण का निर्माण पूरा होने में अभी लग सकता है समय
अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण के निर्माण में अभी समय लग सकता है। लेकिन बघरा बाईपास का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है और यहां से वाहन गुजर रहे हैं। बाईपास शुरू हो जाने से तितावी मिल और बघरा में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल जाएगी।

दूसरे चरण में पानीपत-खटीमा हाईवे पर शामली से मुजफ्फरनगर के बीच निर्माण प्रगति पर है। करीब 42.87 किमी के हाईवे के निर्माण का लक्ष्य मार्च 2023 तक रखा गया था, लेकिन जगह-जगह कार्य अधूरा होने की वजह से समय बढ़ाए जाने की संभावना है। तितावी क्षेत्र में निर्माण को लेकर बाधा आ रही है, इसके अलावा मुजफ्फरनगर बाईपास पर भी अभी कार्य पूरा होने में समय लगेगा। लेकिन हाईवे से गुजरने वाले लोगों के लिए राहतभरी बात यह है कि बघरा बाईपास पर अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। यही नहीं स्थानीय लोगों से बाईपास से आवागमन शुरू भी कर दिया है। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ठेकेदार कंपनी जीआर इंफ्रा ने बाईपास के अधूरे काम को पूरा करने में और अधिक तेजी दिखाई है। होली से पहले बाईपास का शत प्रतिशत कार्य पूरा होने की उम्मीद है। ठेकेदार कंपनी जीआर इंफ्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरिजेश त्रिपाठी का कहना है कि बाईपास का अधिकतर कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन


सात किमी लंबा है बघरा बाईपास
बघरा बाईपास की लंबाई करीब सात किमी है। यहां से आवागमन शुरू हो जाने के बाद वाहन चालकों को बघरा और तितावी चीनी मिल के सामने से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सबसे ज्यादा परेशानी पेराई सत्र में तितावी मिल के सामने लगने वाले जाम से होती थी। लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पानीपत-खटीमा हाईवे से लोगों का आवागमन आसान होगा, जिले को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें