फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मतदान जरूरी, लेकिन घर चलाने के लिए चाहिए काम

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा रोड पर मजदूर अपनी दो जून की रोटी कमाने के लिए खड़े नजर आए
विज्ञापन

बोले, पहले काम करेंगे, इसके बाद समय बचा तो शाम को मतदान भी करेंगे


वासु प्रजापति
मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने को तमाम तरह के जागरुकता अभियान चलाए जाते है। सरकार ज्यादा से ज्यादा मतदान करने पर जोर देती है। इससे सब से परे एक तबका ऐसा भी है, जिसके लिए हर दिन सामान्य होता है और वह दो जून की रोटी के लिए अपनी मजदूरी के बारे में ही सोचता है। ऐसा ही निकाय चुनाव के मतदान के दिन भी हुआ।
दरअसल, नगर निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान के लिए हर कोई अपने मतों का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर जाता दिखा। वहीं, रोजाना की तरह भोपा रोड पर मजदूरी के लिए खड़े रहने वाले मजदूर अपनी दो जून की रोटी कमाने के लिए खड़े नजर आए। रोजमर्रा की तरह बड़ी संख्या में गांव और शहरी क्षेत्र के सभी मजदूर काम की तलाश में वहीं पर डटे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर सुरेंद्र और प्रवीण ने कहा कि वह मतदान कर चुके हैं, अब मजदूरी भी जरूरी है। अन्य मजदूरों ने कहा कि वह तो रोज जितना कमाते है उतना ही खाते है। अगर वह मतदान के लिए आज अपनी मजदूरी नहीं करेंगें, तो क्या खाएंगे। इसलिए वह तो अपनी रोजी रोटी कमाने को घर से निकले है। पहले काम करेंगे, इसके बाद समय बचा तो शाम को मतदान भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें