फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान, तीन जोन में बांटा जिला

Tue, 06 Aug 2024 04:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य, दो गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए ब्लाक स्तर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। जिले को तीन जोन और दो सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

बघरा क्षेत्र के जिला पंचायत के वार्ड 17 के लिए गांव बरवाला, सांझक, हरसौली, तावली निरमाना-निरमानी और नरोत्तमपुर माजरा के करीब 39 हजार मतदाता मतदान करेंगे। इसके अलावा खतौली के गंगधाड़ी और तुलसीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान होगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार बघरा ब्लॉक पहुंचे और मतदानकर्मियों को रवाना किया। शाहपुर और खतौली ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। मंगलवार को मतदान के बाद आठ अगस्त को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें