रतनपुरी के गांव भनवाड़ा में मोबाइल व टॉर्च की रोशनी में मतदान कराते पोलिंग पार्टी।
- फोटो : KHATAULI
रतनपुरी में टॉर्च की रोशनी में कराया गया मतदान
रतनपुरी। रतनपुरी के गांव भनवाड़ा के मतदान केंद्र पर सोमवार की रात पौने नो बजे तक मतदान संपन्न हुआ।
इस मतदान केंद्र पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण मतदानकर्मियों को मोबाइल एवं टार्च की रोशनी में मतदान का कार्य पूरा करना पड़ा। काफी देर बाद एक इंवर्टर और बैटरी लगाकर वोटिंग कराई गई, जबकि इस केंद्र के अन्य बूथों पर मतदानकर्मी टॉर्च एवं मोबाइल की रोशनी में अपना कार्य पूर्ण करते नजर आए। काफी देर बाद पुलिस ने लाइनमैन को बुलाकर इस केंद्र पर बिजली व्यवस्था सुचारु कराई, तब कहीं जाकर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो सकी। सोमवार रात्रि करीब नौ बजे तक वोट डाले गए। रात्रि नौ बजे तक मतदान संपन्न हुआ। इस केंद्र के बूथों पर 90 प्रतिशत से भी ऊपर वोटिंग हुई। इसके अलावा गांव नंगला, रियावली और सठेड़ी में देर शाम को साढ़े सात बजे तक वोटिंग प्रक्रिया चली।