फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बूथ पर पहुंचे मतदाता, लेकिन ढूंढे से नहीं मिला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
- वोट कटने से कई बूथों पर मतदाताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

- शिकायतकर्ता ने डीएम के हाथ में पहचान पत्र थमाया
- सैकड़ों लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं के वोट कटने की शिकायत अधिकतर बूथ पर देखने को मिली। लोगों ने अधिकारियों से बीएलओ की शिकायत की। एक बुजुर्ग ने अपने परिवार के पहचान पत्र डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को दिखाते हुए वोट कटने की शिकायत की। योगेंद्रपुरम में भी बीएलओ पर पर्ची नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया गया।
निकाय चुनाव में वोट बनाने में लापरवाही सामने आई है। शहर में अधिकतर बूथों पर वोट कटने की शिकायत सामने आई। लोगों ने नाराजगी जाहिर की। बुजुर्ग गिरीश मोहन ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में निरीक्षण पर आए डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से शिकायत की। बताया कि बेटे और लड़की का वोट काट दिया गया है। डीएम ने पहचान पत्रों की अपने मोबाइल से फोटो लेते हुए कहा कि वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह की शिकायत रेलवे स्टेशन पर रहने वाले ब्रजलाल शास्त्री ने की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के छह वोट है। मेरा और मेरी पत्नी को छोड़कर बाकी चार वोट काट दिए गए है। डीएवी इंटर कॉलेज, जैन डिग्री कॉलेज, जीसी पब्लिक स्कूल के बूथों पर यह शिकायत अधिक मिली है।
विज्ञापन

जैन डिग्री में शराफत ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के तीन वोट काट दिए गए है। सूजडू, अलमासपुर और कूकडा में भी इस तरह की शिकायत के मामले मिले है। वोट कटने से सैकड़ों लोग मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें