फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता साक्षरता को प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह सभागार में मतदाता साक्षरता क्लब को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने किया। बताया कि प्रत्येक इंटर कालेज में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। बरेली से प्रशिक्षण लेकर आये मास्टर ट्रेनर खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने मतदाता साक्षरता क्लब के बारे में जानकारी दी। बताया कि कक्षा नौ से 12 के छात्र ईएलसी अर्थात मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्य होंगे। प्रशिक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने मतदाता साक्षरता क्लब की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर इंद्रकांत द्विवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, सुदर्शन लाल, जितेन्द्र कुमार, अलका अग्रवाल, सुरेश त्यागी, विकास कुमार, प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार, नितिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें