फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से जुडे़गी वोटर सूची, अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार से जुडे़गी वोटर सूची, अभियान शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति का कई स्थानों पर वोट बनवाने का खेल अब खत्म होगा। चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का अभियान प्रारंभ कर दिया है। सात और 21 अगस्त को इसके लिए विशेष अभियान चलेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के वोटर कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का अभियान एक अगस्त से प्रारंभ हो गया है। मतदाता सूची से आधार को लिंक करने के कार्यक्रम में आयोग ने दो विशेष कैंप अगस्त माह में सात अगस्त एवं 21 अगस्त को निर्धारित किए हैं। यह कैंप जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित होंगे। जहां पर मतदाता सूची में शामिल मतदाता फार्म-6बी में स्वैच्छिक रूप से अपना आधार नंबर भरकर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते हैं। इन तिथियों में जनपद के समस्त 2259 बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाताओं से आधार नंबर एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन का कार्य दिनांक चार अगस्त से प्रारंभ होगा तथा एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन नौ नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 साल की आयु पूरी करने वाले मतदाता एक अक्तूबर में अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आधार नंबर के अपडेशन के लिए दो तरीके हैं। एक ऑनलाइन प्रोसेस है, जिसमें मतदाता अपने आप मतदाता सूची से आधार कार्ड लिंक करने का कार्य कर सकता है। दूसरा ऑफ लाइन प्रोसेस है। इस प्रक्रिया में बीएलओ के माध्यम से घर घर जाकर मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से फार्म-6बी आवश्यक अभिलेखों के साथ प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें