फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट और बेटी सही व्यक्ति को दी जानी चाहिए : केसी त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सोहंजनी तगान में त्यागी समाज के महोत्सव आयोजित किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। जनता दल (यू) के महासचिव एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि समाज एकजुट होकर राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी करें। बेटी और वोट को सोच समझकर सही व्यक्ति को सौंपने का आह्वान किया।
रविवार को गांव सोहंजनी तगान में त्यागी समाज का महोत्सव आयोति किया गया। मुख्य अतिथि केसी त्यागी रहे। उन्होंने कहा कि समाज के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है। राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ाने और बच्चों को उच्च शिक्षित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

सभी वक्ताओं ने आपसी झगड़ों को स्थानीय स्तर पर मिल बैठकर हल करने का सुझाव दिया। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं नितिन त्यागी, धीरज त्यागी, अमित त्यागी, असनेन त्यागी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता डॉक्टर सुधीर त्यागी और संचालन मास्टर राजेश त्यागी ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन को आयोजक क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष सुनील त्यागी, संयोजक देवेंद्र त्यागी पुरा, विनय त्यागी, राजेश्वर त्यागी, डॉ कुलदीप त्यागी, मांगेराम त्यागी, प्रमोद त्यागी, भूरा त्यागी, डॉ अशोक त्यागी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें