फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलिंटियर्स व पुलिस को सम्मानित किया

विज्ञापन
15-मंसूरपुर में थाना प्रभारी को सम्मानित करते मेले के आयोजक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
वॉलिंटियर्स और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर घासीपुरा में चल रहे दुर्गा मेले का समापन हो गया है। मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने वाले वॉलिंटियर्स, पीएसी के जवानों तथा पुलिसकर्मियों को मेला आयोजकों की तरफ से प्रतीक चिह्न तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार शाम हुए सम्मान समारोह में मेला कमेटी के अध्यक्ष कुंवर विजय राज सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों, पुलिस प्रशासन तथा वॉलिंटियर्स के सहयोग से मेला बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ। मेला कमेटी के सदस्यों कुंवर विजय राज सिंह, श्याम पाल चेयरमैन, राजेंद्र जड़ौदा, युद्धवीर सिंह बोपाडा ने सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह, मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल, योगेंद्र पंवार, क्षितिज कुमारए सहित सभी पुलिसकर्मियों व पीएसी के जवानों तथा वॉलिंटियर्स राशिद, खुशी, भारत, राकेश कुमार, रघुवीर सिंह आदि को व्यवस्था में सहयोग देने के लिए प्रतीक चिह्न तथा उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें