जानसठ के गांव नंगला मंदौड़ में वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते चेयरमैन।
- फोटो : KHATAULI
खेलों से निखरती है प्रतिभा : प्रवेंद्र भड़ाना
जानसठ। गांव नंगला मंदौड़ में शुक्रवार को वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रविंद्र भड़ाना ने किया। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में खेल को प्रोत्साहन दिया जाता है, उन गांव की प्रगति कोई नहीं रोक सकता। प्रत्येक गांव को खेलों के आयोजन करते रहना चाहिए, जिससे युवाओं को प्रोत्साहन मिलता रहे और स्वास्थ्य लाभ भी हो। साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के उपाय भी बताएं और वहां पर मौजूद लोगों से उनका पालन करने का अनुरोध किया। इस दौरान वॉलीबाल टूर्नामेंट के आयोजक राजीव कुमार जितेंद्र, नितिन, सनी, विपुल, बादल, सचिन आदि लोग मौजूद रहे। प्रथम मैच भोकरहेड़ी और सिखेड़ा के बीच खेला गया।