बच्चों को निशुल्क पिलाई जाएगी विटामिन-ए
खतौली। सीएचसी पर खुशहाल परिवार दिवस के अवसर पर सोमवार से बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाने के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया। शिविर में प्रत्येक माह की 21 तारीख को लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बच्चों को विटामिन-ए की दवा नि:शुल्क पिलाई जाएगी। इसके साथ ही शिविर में एक ही टेबल पर लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ मुकेश उपाध्याय, डॉ अवनीश कुमार और फॉर्मासिस्ट परवेज अंजुम आदि मौजूद रहे।