फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 50 हजार से अधिक बच्चों को दी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह से पांच साल तक के बच्चों के लिए चलाया जा रहा विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम के तहत अब तक 50 हजार से अधिक बच्चों को विटामिन एक की खुराक दी गई। नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को यह खुराक दी गई।
विज्ञापन


16 अगस्त को शुरु हुआ यह अभियान एक माह तक चलेगा। एक सप्ताह में विभाग की ओर से 50 हजार 203 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि हर साल दो चरणों में छह माह के अंतराल पर विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम चलाया जाता है। इसमें नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जा रहा है। विटामिन ए की यह खुराक बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह अभियान ब्लॉक स्तर पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें