फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना शाखा से विनोद निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
बुढ़ाना में भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में विजयी प्रत्याशी विनोद कुमार साथ में व? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना शाखा से विनोद निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भूमि विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
भूमि विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के दौरान दो नामांकन पत्र निरस्त हो गए थे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की नाम वापसी का दिन था। केवल एक नामांकन पत्र रहने के कारण निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव और उप-निर्वाचन अधिकारी विकास कुमार पंवार ने भाजपा प्रत्याशी विनोद के निर्विरोध विजयी होने की घोषणा की। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर निर्वाचन अधिकारी व उपजिलाधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिया। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश संगल ने विधायक व विजयी प्रत्याशी सहित सभी को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान, मोनू मलिक, अंकुश राठी, शुभम शर्मा व संगीत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें