फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दधेडू शिव मंदिर में आयोजित यज्ञ में ग्रामीणों ने दी आहुंति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। दधेडू कला के शिव मन्दिर में खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने गांव यज्ञ में आहुंति दी।
एक पखवाड़े पूर्व गांव के शिव मंदिर परिसर से दूसरे वर्ग के एक परिवार का अवैध कब्जा प्रशासन ने हटवाया था। रविवार को यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सनातन धर्म के अनुयायियों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। ब्रह्मचारी मृगेन्द्र आचार्य ने वैदिक मंत्रों से शुद्धि यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य अतिथि योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के स्वामी यशवीर महराज रहे। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि सनातन धर्म की रक्षा करें। सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे। एकजुट होकर धर्म की रक्षा करें। मुख्य यजमान प्रवीण कश्यप, सुमन देवी रहे। जनेश्वर दास, कुंवरपाल, जसबीर, अक्षय कुमार, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, कमलेश, रीना, शीतल, रचना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें