फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चकबंदी विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
नंगला राई मुख्य मार्ग पर सड़क पर बैठे न्यामू के किसान: संगठन
विज्ञापन
चरथावल। न्यामू में ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ भाकियू नेता विकास शर्मा के साथ किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि गांव की चकबंदी का नक्शा गलत बनाया गया है। करीब 80 प्रतिशत लोग पीड़ित हैं। विकास शर्मा ने बताया कि विभाग के कर्मचारी किसानों से चक लगाने के नाम अवैध उगाही कर रहे हैं। जानबूझकर गांव का नक्शा गलत बनाया गया। कोई सक्षम अधिकारी मौके नहीं पहुंचा। इसके बाद गुस्साए किसान न्यामू से चलकर नंगला राई तक करीब पांच किमी पैदल पहुंचे। इसके बाद एसडीएम सदर प्रवीण कुमार ने नंगला राई स्कूल के पास फोर्स जत्था रोककर किसानों की समस्याएं सुनीं और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। न्यामू प्रधान कुशल पाल सिंह, सीटू त्यागी, नकुल त्यागी, अंकुल जोशी, नाथी राम, सलीम, तशव्वर, किरनपाल, रविंद्र आदि मौजूद रहे। सीओ चकबंदी, एसीओ चकबंदी, नायब तहसीलदार अमित कुमार एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें