फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम सैनी का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम सैनी के बिगड़े बोल बोलने से थे नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए गांव गंगधाड़ी पहुंचे निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी का ग्रामीणों ने विरोध किया। हंगामे की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची और विक्रम सैनी को सुरक्षा में अपने साथ ले गई।
जानसठ थाना क्षेत्र के गांव मकसूदाबाद में दो दिन पहले एक रस्म तेरहवीं के कार्यक्रम में विक्रम सैनी पहुंचे थे। वहां पर उपस्थित रवाराजपूत बिरादरी के लोगों से विक्रम सैनी ने चुनाव में जुड़ जाने को कहा। लोगाें ने अपनी बिरादरी के प्रत्याशी का साथ देने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि यह बात सुनकर विक्रम सैनी नाराज हो गए और कह डाला कि इस बिरादरी के लोगों की वोट से उनकी जीत हार नहीं होने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को विक्रम सैनी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मागने के लिए जैसे ही गंगधाड़ी गांव में पहुंचे तो युवाओं के साथ ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस विक्रम सैनी को सुरक्षा में वापस ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें