फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिखेड़ा गांव में रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। जानसठ के सिखेड़ा गांव में ग्रामीणों ने अपने घरों तक पहुंचने का रास्ता बंद होने की शिकायत एसडीएम रश्मि लांबा से की है। गांव के इसरार, वसीम, मोसीन, संजीद, महबूब, शमशेर खां, आसिफ, रामफल, नजर मोहम्मद, असरफ, गुलशन, दीलदार और सुलेमान ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले प्रॉपर्टी डीलर से आवासीय प्लॉट खरीदे थे। इन प्लॉटों पर उन्होंने मकान बनाकर परिवार सहित रहना शुरू कर दिया था। आरोप है कि प्लॉट बेचते समय डीलर ने धोखाधड़ी की। निजी प्लॉट में से रास्ता दिखाकर जमीन बेची थी। अब संबंधित व्यक्ति ने अपने प्लॉट पर बाउंड्री बना दी है। इससे ग्रामीणों के घरों तक आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की है। एसडीएम रश्मि लांबा ने उन्हें आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें