फोटो
चरथावल। रोनी हरजीपुर में बरसात के कारण एक ग्रामीण विजयपाल का कच्चा मकान गिरने से तमाम सामान मलबे में दब गया। सोमवार को मकान की छत भरभराकर गिर गई। परिवार के सदस्यों ने मौके से भागकर जान बचाई। भाकियू के एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने दूरभाष द्वारा एडीएम प्रशासन को सूचना दी। बताया कि पीड़ित परिवार के आर्थिक हालत कमजोर है। नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने मांग की। संवाद