फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंची टीम का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भैंसी में रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा ओवरब्रिज
विज्ञापन

ग्रामीण पुल के ऊपर से ही एक अन्य रास्ता दिए जाने की कर रहे मांग
संवाद न्यूज
खतौली। गांव भैंसी में रेलवे लाइन के ऊपर बनाए ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीण पुल के ऊपर से ही एक अन्य रास्ता दिए जाने की मांग कर रहे है।
नई रेलवे लाइन बिछाई जाने के बाद भैंसी-सराय मार्ग पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुल से एक अन्य रास्ता दिए जाने की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए थे। इसके बाद भी कोई सुनवाई न होने से ग्रामीणों ने पुल निर्माण का कार्य रुकवा दिया था। वर्तमान में कार्य बंद पड़ा है। निर्माण कार्य रुकने के बाद एसडीएम जीत सिंह राय ने एक कमेटी का गठन किया था। इसमें सेतु निगम के एई पंकज जैन, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल राणा, आईजीएल के मैनेजर अखिल कुमार, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह तथा भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष अमित जैन को रखा गया था। शुक्रवार को टीम गांव पहुंची और पुल का निरीक्षण किया। ज
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और टीम का घेराव किया। कहा कि निर्माणाधीन पुल पर दुर्घटना होने का खतरा है। ग्रामीणों ने पुल से एक अन्य रास्ता दिए जाने की मांग की। आने वाले दिनों में सड़क का चौड़ीकरण होगा तो ग्रामीणों का इस पुल से निकलना दूभर हो जाएगा। सेतु निगम के एई पंकज जैन ने बताया निरीक्षण रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मनीष चौधरी, राजू शर्मा, सतीश चौधरी, कंवर पाल, अक्षय, पीयुष, जतिन, गौरव शर्मा, संजय, विपिन, विजय, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें