फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त कराया

विज्ञापन
शाहपुर थाने पर गाड़ी से पशु उतारते पुलिस कर्मी व ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। ग्रामीणों ने टाटा मैक्स पिकप में ले जा रहे दो दर्जन पशुओं को मुक्त कराया, जिनमें तीन पशु मृत पाए गए। बुढ़ाना की ओर से एक टाटा मैक्स पिकप गाड़ी में भरकर लाए जा रहे पशुओं की सूचना पर गांव सोरम निवासी युवा भाजपा नेता विशाल चौधरी साथियों के साथ गांव के गेट पर पहुंचे और पिकप गाड़ी को रुकवा लिया। भाजपा नेता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान पिकप गाड़ी के चालक व परिचालक गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पशुओं को गाड़ी से नीचे उतारा तो तीन पशु मृत पाए गए। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि गाड़ी के स्वामी के अलावा चालक व परिचालक की जानकारी की जा रही है। पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें