फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने निराश्रित पशुओं को गन्ना समिति की चहारदीवारी में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रित पशुओं ने 10 बीघा गेहूं और चारे की फसल को कर दिया था नष्ट
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम सदर और ग्राम प्रधान से समस्या से निजात दिलाने की मांग की

(फोटो)

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी गांव में शुक्रवार की रात निराश्रित पशुओं ने पांच किसानों की करीब 10 बीघा गेहूं और चारे की फसल को नष्ट कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने 30 निराश्रित पशुओं को घेरकर निर्माणाधीन गन्ना समिति के भवन की चारदीवारी में बंद कर दिया। किसानों ने एसडीएम सदर और ग्राम प्रधान से समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
शुक्रवार की रात निराश्रित पशुओं ने किसान प्रताप पुत्र दफे सिंह, सोहनवीर पुत्र बुद्घू, जयपाल पुत्र मनोहर, उदयवीर पुत्र इंद्र के खेतों से करीब 10 बीघा गेहूं और चारे कर फसल को नष्ट कर दिया। शनिवार की सुबह खेतों में जाने पर किसानों को इसका पता चला। इससे आक्रोशित किसान लाठी डंडे लेकर पशुओं की घेराबंदी करने में जुट गए। घंटों मशक्कत करने के बाद समिति के भवन की चहारदीवारी में 30 पशुओं को पकड़ कर बंद कर दिया। गेट नहीं होने के कारण कंटीले तारों से अवरोध लगा दिया।
विज्ञापन

साथ ही एसडीएम सदर और ग्राम प्रधान को इससे अवगत कराया। बताया कि क्षेत्र में करीब 60 निराश्रित पशु घूम रहे है। ये पशु बिरालसी के अलावा गुनियाजुड्डी, अरनायच, अकबरगढ़ आदि गांवों में खेतों में फसलों को चट कर रहे है।

सांड के हमले से किसान की हो चुकी मौत
बिरालसी में 15 दिसंबर2022 को सांड के हमले से किसान भोपाल सिंह की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने निराश्रित पशुओं को पकड़वाने का प्रबंध अभी तक नहीं किया। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। धर्मपाल, मोहन सिंह, मामू, पवन सिंह, मान सिंह, राम लाल, शेर सिंह, बिजेंद्र आदि ने जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से निराश्रित पशुओं को पकड़वा कर सुरक्षित आश्रय स्थलों में भिजवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



निराश्रित पशुओं के संबंध में सीडीओ और एसडीएम से बात की गई है। अधिकारियों ने उन्हें गोशाला भिजवाने के लिए कहा है। गांव की गोशाला में 28 पशुओं की क्षमता के विपरीत 40 पशु पहले से मौजूद है। कुछ लोग बाहर से लाकर पशुओं को छोड़ने से दिक्कत बढ़ रही है। पशु चिकित्सक से बातचीत के बाद पशुओं को गोशाला भिजवाने का प्रयास कर रहे है। - लोकेश पुंडीर, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें