फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फटने से गई ग्रामीण की आंख की रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण ने एक युवक के खिलाफ नई मंडी में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेघाखेड़ी गांव में ग्रामीण पर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया गया। आरोप है कि इससे पीड़ित की आंख की रोशनी चली गई। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के गांव मेघाखेड़ी निवासी राजपाल का कहना है कि दीपावली वाले दिन वह गांव के बस अड्डे पर सामान लेने के लिए गया था। लौटते समय रास्ते में गांव का ही युवक पटाखे जला रहा था। आरोपी ने उसके ऊपर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। पटाखा आंख पर आकर लगा और फट गया। इससे आंख में गहरी चोट लगी और दिखना बंद हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टरों ने आंख की हालत गंभीर बताई है। यह भी आरोप है कि आरोपी के भाई ने घर आकर उन्हें धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें