फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन से होकर गुजर रहे ग्रामीण की हार्टअटैक से मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति नई मंडी से रेलवे स्टेशन को पार कर शहर आ रहा था। स्टेशन के पास ही वह अचानक अचेत होकर गिर गया। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर डायल 112 को फोन किया। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी के एसआई हरिओम के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। उसके पास से मिले मोबाइल फोन से परिचितों से बात करने पर मृतक की पहचान रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी यशपाल (62) पुत्र महावीर के रुप में हुई। फोन पर जानकारी पाकर परिजन और परिचित भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि यशपाल का यहां नई मंडी में एक डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा था। रविवार को भी वह डॉक्टर को दिखाने के बाद गांव जा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें