फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर गांव-गांव में निकाली शोभायात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रविदास जयंती पर गांव-गांव में निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

देवबंद। संत शिरोमणि गुरु रविदास का 643वां जन्मोत्सव रविवार देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। खेड़ामुगल में शोभायात्रा का उद्घाटन बसपा नेता चौधरी नवीन खटाना ने किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों को जीवन में उतारकर सभी को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। शोभायात्रा में संत रविदास, बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां शामिल रही। इस मौके पर अध्यक्ष धर्म सिंह, प्रबंधक कालूराम, महेश चंद, सतीश कुमार, भोपाल सिंह, चंद्रभान, रवि कुमार, प्रभात, डा. शिवचरण, अनूप सिंह, ईश्वरचंद आदि मौजूद रहे। उधर, चंदेना कोली, कुरड़ी, अंबोली आदि गांवों में भी रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अतिथियों ने बच्चों से महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें