तितावी। तितावी के गांव गुजरहेड़ी के एक युवक के स्टेटस पर लगी वीडियो में दो युवक दानिश और दिलनवाज बंदूक में गोली भरते नजर आ रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हुई तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक गुजरहेड़ी के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाइसेंसी बंदूक है। पता चला है कि बंदूक एक युवक के दादा की है। पुलिस ने दोनों के घर पर दबिश दी, लेकिन दोनों ही घर से फरार मिले।