बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। चलती कार में शोरशराबा कर हुड़दंग मचाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर सोमवार को सुबह शीशे खुली चलती कार में युवकों द्वारा शोरशराबा करते हुए हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इंस्पेक्टर ने टीम बनाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कार सवार युवकों की तलाश की। पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार कांधला रोड पर एक मिठाई की दुकान के पास से कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि हुड़दंगी तालिब और आरिफ मेरठ जनपद के हर्रा खिवाई गांव के रहने वाले है। आसिफ कस्बे के मोहल्ला पीरशाह विलायत और सुरेंद्र बिटावदा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने सभी युवकों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया।