फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग पर जलाभिषेक करते राव मुशर्रफ अली का वीडियो वायरल

विज्ञापन
देवबंद में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक राव मुशर्रफ ? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली द्वारा शिवलिंग पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें मुशर्रफ अली शिवलिंग के समक्ष मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

वायरल वीडियो पर बन्हेड़ा निवासी राव मुशर्रफ अली ने कहा कि भगवान शिव भोलेनाथ की हम सब पर कृपा बनी रहे। हमने अपने पूर्वजों की परंपराओं और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ में उनकी आस्था है। वह जल्द ही वाराणसी जाकर भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे। बता दें कि राव मुशर्रफ अली इस प्रकार के कृत्यों के चलते हमेशा उलमा के निशाने पर तो रहते ही हैं। उनके विदेशों से भी कई बार धमकियां मिल चुकी है। जिसकी उनकी द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें