फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सर्वसमाज के समर्थन से जीत पक्की-राजकुमारी सैनी

विज्ञापन
1-जानसठ के गांव कवाल भाजपा की प्रत्याशी राजकुमारी सैनी अपने परिवार के संग बैठे हुई - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कवाल में अपने घर में फुर्सत के पल बिताए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी अपने आवास पर रहीं। उनके पति व निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी अपने समर्थकों के साथ गुणा भाग में लगे रहे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा के परंपरागत वोट बैंक और सर्वसमाज के समर्थन से उनकी जीत पक्की है।
प्रत्याशी ने गांव वार कार्यकर्ताओं से आंकड़े इकट्ठा किया और भाजपा की परंपरागत वोटों के अलावा दलित व मुस्लिम कितने प्रतिशत वोट प्राप्त हुए, इसकी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। राजकुमारी के समर्थक भी जीत का पक्का दावा कर रहे है।
विज्ञापन

हर गांव में वोट मिले, गठबंधन की जीत होगी : मदन भैया
खतौली। रालोद-सपा-आसपा प्रत्याशी मदन भैया ने मंगलवार को खतौली में समर्थकों के साथ चुनावी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर गांव और हर बूथ पर वोट मिले हैं। गठबंधन की जीत पक्की है। सर्वसमाज के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि लोगों ने गठबंधन पर भरोसा जताया, इस वजह से हमारी जीत हो रही है। बसपा का पूरा वोट भी गठबंधन को मिला है। भाजपा के लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि मुस्लिम समाज उन्हें वोट दे रहा है, ऐसा कहीं नहीं हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को सबके सामने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें