मुजफ्फरनगर कोर्ट में भारी सुरक्षा के साथ पेशी पर आया विक्की त्यागी का हत्योपी सागर मलिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सात साल पहले कोर्ट रूम में कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या के मामले में आरोपी सागर मलिक पर आर्म्स एक्ट के मामले में आरोप तय हो गए हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई के लिए एक सितंबर की तिथि तय की गई।
कोर्ट रूम में विक्की त्यागी की 16 फरवरी 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिवक्ता की वेशभूषा में आए आरोपी सागर मलिक ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया था। आरोपी से पुलिस ने पिस्टल बरामद किया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परविंद्र ने बताया कि पिस्टल बरामदगी के मामले में प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-13 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने की। प्रयागराज की नैनी जेल से सागर को अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। प्रकरण में आरोपी सागर मलिक पर आर्म्स एक्ट में अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं।