फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान नेता जगबीर सिंह की हत्या में आज आएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
- मामले में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी हैं आरोपी
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की हत्या के मामले में सोमवार को फैसला आएगा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत मामले में आरोपी हैं। अपर सत्र न्यायालय (विशेष न्यायालय गैंगस्टर एक्ट) कोर्ट नंबर पांच के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार प्रकरण की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने मामले में अलावलपुर गांव के राजीव उर्फ बिट्टू और प्रवीण के अलावा सिसौली निवासी भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमे के विचारण के दौरान प्रवीण और बिट्टू की मौत हो चुकी है। जांच में पुलिस और सीबीसीआईडी ने चौधरी नरेश टिकैत को क्लीन चिट दे दी थी। मगर, सत्र परीक्षण शुरू होने पर वादी के बयान अंतर्गत धारा 319 के तहत अदालत ने उन्हें आराेपी के रूप में तलब किया था।
विज्ञापन

बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि सोमवार को फैसला आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें