- फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने से आवागमन में लोगों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण का निर्माण कार्य प्रगति पर है। तितावी क्षेत्र में धौलरा फ्लाईओवर का अधिकतर कार्य पूरा हो जाने के बाद वाहन फर्राटा भरने लगे हैं। लोगों को आवागमन में आसानी हुई है।
निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बुड़ीना कलां और जसोई की ओर से आने वाले वाहनों के कारण धौलरा चौराहे पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी। अब फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो गया है और इस पर वाहन गुजरने लगे हैं। शामली और मुजफ्फरनगर के बीच धौलरा फ्लाईओवर पर सबसे पहले वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है। हाईवे के दूसरे चरण के निर्माण को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
लालूखेड़ी में निर्माण प्रगति पर
हाईवे पर दूसरा फ्लाईओवर शामली जिले की सीमा पर लालूखेड़ी में बनाया जा रहा है। यहां अधिकतर निर्माण अधूरा पड़ा है।
दूसरे चरण में 42 किमी का हाईवे
पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण में 42.870 किमी हाईवे का निर्माण होना है। करीब 927 करोड़ की लागत से दूसरा चरण पूरा होगा। दो बड़े पुल और 11 छोटे पुलों का निर्माण होना है।
हाईवे पर किया जा रहा पौधरोपण
शामली और मुजफ्फरनगर के बीच निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा हाईवे पर पौधरोपण किया जा रहा है। हाईवे के बीच में पौधे लगाए गए हैं।