सिखेड़ा। भोपा की निरगाजनी गंगनहर में कूद सब्जी विक्रेता का शव चार दिन बाद सिखेड़ा की चितौड़ा गंगनहर झाल में अटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक मनोरोगी बताया गया है। भोपा के गांव रहमतपुर निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र राधे कश्यप गांव में ही सब्जी बेचने का काम करता था। 13 मई को संजय निरगाजनी गंगनहर में कूद गया था। परिजन उसी दिन से संजय को गंगनहर में तलाश कर रहे थे। रविवार को गांव चितौड़ा गंगनहर की झाल में संजय का शव अटका मिला। सूचना मिलने पर सिखेड़ा पुलिस ने शव को गंगनहर बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने संजय के शव की शिनाख्त की थी।