26 यूपी गर्ल्स बटालियन का कैंप 25 जून से चार जुलाई तक सहारनपुर में हुआ
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में आयोजित 26 यूपी गर्ल्स बटालियन के एनसीसी शिविर में वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी 26 यूपी गर्ल्स बटालियन का कैंप 25 जून से चार जुलाई तक सहारनपुर में आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस दौरान लघु नाटक में छात्रा अंजली, विशाखा, रूपाली, भूमि, रश्मि, रिया, निशिका, निलक्षी, नीकिता, हिना, ज्योति व आंचल के समूह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
कबड्डी में छात्रा आशी, प्रियांशी, शिवानी, शिवांशी और सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। दौड़ में छात्रा सानिया ने 200 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ड्रिल में निकिता, नव्या, रश्मि, ज्योति और शिवांशी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजेता छात्राओं के विद्यालय लौटने पर कैप्टन बबीता राणा और प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी ने उनका उत्साहवर्धन किया।