पंजीकृत 3416 में से 2282 अभ्यर्थियों ने ही दी परीक्षा
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने किया केंद्रों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 1100 से अधिक छात्र गैरहाजिर रहे। पंजीकृत 3416 में से 2282 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में दस केंद्रों पर परीक्षा हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने पिकेट इंटर कॉलेज खतौली, इस्लामिया इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एवं एसडी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इनके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या सुमन लता यादव, परीक्षा प्रभारी दलबीर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मुकेश भट्ट ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि यह परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक चली। सीएलओ, बीईओ, सीएस और मजिस्ट्रेट के अलावा अन्य सभी के लिए मोबाइल प्रतिबंधित रखे गए थे।
इस केंद्र इतने अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
परीक्षा केंद्र पंजीकृत अभ्यर्थी अनुपस्थित
गांधी इंटर कॉलेज, चरथावल 240 100
जय हिंद इंटर कॉलेज, चरथावल 223 101
बरला इंटर कॉलेज, बरला 295 90
एसडी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर 545 198
डीएवी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर 468 152
डीएवी इंटर कॉलेज, बुढ़ाना 395 112
इस्लामिया इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर 208 47
जनता इंटर कॉलेज, भोपा 259 91
डीएवी इंटर कॉलेज, जानसठ 415 124
पीकेट इंटर कॉलेज, खतौली 368 119
कुल 3416 1134