फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ जोन में मेजबान मुजफ्फरनगर को चल वैजयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन की 25वीं अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर 794 अंकों के साथ चल वैजयंती प्राप्त कर मेरठ जोन में चैंपियन रहा। बागपत दूसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग की एयर पिस्टल 10 मीटर स्पर्धा में सहारनपुर के वासु सांगवान ने प्रथम, गौतमबुद्धनगर के रोहन मलिक ने द्वितीय और अंकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति, सीओ सिटी व्योम बिंदल समापन समारोह में अतिथि रहे। आयोजन में अहम भूमिका निभाने के सुभाष पांचाल, निर्णायक पवन कुमार और सुरेंद्र कुमार को स्मृति चिह्न तथा शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह ने बताया कि महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सहारनपुर की मनीषा पाल प्रथम, गौतमबुद्धनगर की श्वेता देवी दूसरे और मेरठ की हेमा कांबोज तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की एयर राइफल 10 मीटर में गाजियाबाद के आकाश चौधरी, मेरठ के अमन रावल और गाजियाबाद के पीयूष वर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मेरठ की इशिका पहले, अश्वनी दूसरे और तनु तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की स्टैंडर्ड पिस्टल 25 मीटर में सहारनपुर के मानवेन्द्र प्रथम, गौतमबुद्धनगर के आलोक दूसरे और मेरठ के आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में गाजियबाद की नेहा प्रथम, मेरठ की ऋतु शर्मा दूसरे और गौतमबुद्धनगर की श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें