फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वड़ोदरा से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन आज पहुंचेगी मुजफ्फरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने हरिद्वार जाने वाली एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रेल मंत्रालय ने हरिद्वार जाने वाली एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया हैं। इस ट्रेन को ग्रीष्म कालीन साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन का नाम दिया गया है, जो वड़ोदरा से हरिद्वार संख्या 09129 और हरिद्वार से 09130 संख्या वड़ोदरा के लिए चलेगी। रविवार को यह ट्रेन पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचेगी।
शनिवार को शाम सात बजे यह ट्रेन वड़ोदरा से रवाना होगी और इसके बाद गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा, हजरत निजामुदीन, गाजियाबाद, मेरठ होते हुए रविवार सुबह 9:58 बजे पर मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। मुजफ्फरनगर से आगे सहारनपुर के टपरी, हरिद्वार जनपद के रुड़की और इसके बाद डेढ़ बजे दोपहर हरिद्वार में अंतिम पड़ाव होगा। अगले दिन शाम को 7:35 बजे पर हरिद्वार से रवाना होगी। इस ट्रेन का रविवार को हरिद्वार घूमने जाने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट के पैसे किए वापस
मुजफ्फरनगर। अमृतसर से वाया मुजफ्फरनगर होकर मुंबई जाने वाली फ्रंटियर मेल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार रात में मुजफ्फरनगर नहीं पहुंची। बताया गया कि यमुना नगर के पास एक अन्य ट्रेन का रेलवे ट्रेक पर इंजन पटरी से उतरने के कारण इस ट्रेन को अंबाला से पानीपत मार्ग से निकाला गया। इस कारण यह ट्रेन मुजफ्फरनगर नहीं पहुंची। इस ट्रेन में पांच यात्रियों ने यात्रा करने के लिए सीट आरक्षित कराई थी। उन्हें रेलवे ने टिकट का पैसा लौटाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें