फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ को मिली मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष वंदना बालियान ने बताया कि महिला शिक्षिकाओं की ओर से बनाए गए संगठन महिला शिक्षक संघ को शासन ने मान्यता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में महिला शिक्षिकाओं का एकमात्र पहला संगठन है, जिसे शासन की ओर से मान्यता प्रदान की गई है। बेसिक शिक्षा की ओर से जारी की जाने वाली सूचनाओं के आधार पर महिला शिक्षक संघ को उत्तर प्रदेश सेवा संघ की नियमावली के अनुसार मान्यता प्रदान की गई है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि अब महिला शिक्षिकाएं अपने संगठन के माध्यम से स्वयं अपनी बात को उच्च पटल पर रख सकेंगी। वंदना बालियान ने बताया कि यह संगठन तीन साल पहले अस्तित्व में आया था, तभी से ही महिला शिक्षिकाएं इस संगठन में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही है। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें