फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट निर्माण में उत्तर प्रदेश की टोली प्रथम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में रोवर्स रेंजर्स के शिविर में अंतिम दिन शिविरार्थियों ने सीखी गई समस्त विधाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्काउट गाइड शाखा के प्रशिक्षक मोहित कुमार और उषा तोमर के निर्देशन में टेंट निर्माण व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। टेंट निर्माण में उत्तर प्रदेश की टोली प्रथम, पंजाब की द्वितीय और मध्य प्रदेश व हरियाणा की टोली तृतीय स्थान पर रही। रंगोली में भावना व खुशी प्रथम, रूपा व अंजुम द्वितीय तथा खुशी, पारुल, प्रेरणा व साहिबा तृतीय स्थान पर रही। नितांशु व सुंदर सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार गिरि ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स शिविर के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, गैजेट्स बनाना आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर जीवन में कठिनाइयों से लड़ने का साहस उत्पन्न करते हैं। स्काउट गाइड कमिश्नर अनिल भारद्वाज ने कहा कि स्काउट ऐसी विचारधारा है जो आपसी सहयोग और अनुशासन की कला सिखाती है। डॉ. रेणु ने बताया कि सेवाभाव और सहयोग ही स्काउट गाइड का मूल मंत्र है। डॉ. नितिन कुमार ने छात्रों को सेवाभाव से कार्य करने का संदेश दिया। डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. धीर सिंह और डॉ. मदनपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें