फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में चिमटी फंसाकर करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ::: नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आये एटीएम में चोरी के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
केनरा बैंक के तीन एटीएम को बनाया था निशाना, प्रबंधक ने कराई थी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों में कर चुके वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने एटीएम में चिमटी फंसाकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। यह गैंग यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में भी वारदात को अंजाम दे चुके है, जिनका पता लगाया जा रहा है।
एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि थाना नई मंडी पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम में चिमटी लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के नाम कुलदीप और त्रिलोक चंद निवासी प्रतापगढ़ है। इनके साथ एक बाल अपचारी भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि यह लोग एटीएम पर जब कोई ग्राहक नहीं होता था तो उसमें चिमटी फंसा दिया करते थे। इसके बाद जब कोई व्यक्ति कैश निकालने आता था तो उसके रुपये बाहर आने की बजाए चिमटी में फंस जाते थे। काफी देर तक रुपये ना आने के कारण जब ग्राहक चला जाता था। इसके बाद ये लोग रुपये निकालकर रफूचक्कर हो जाते थे।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से चोरी के 18 हजार रुपये, दो चिमटी, एक एटीएम स्वाइप मशीन, तीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद हुई है। एसएसपी जायसवाल ने बताया कि कुलदीप सरगना है। गिरफ्तार बाल अपचारी रिश्ते में कुलदीप का साला लगता है। इन लोगों ने 22 और 30 अक्तूबर को भोपा रोड स्थित केनरा बैंक और 30 अक्तूबर को सर्कुलर रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम से भी पैसे चोरी किए थे। बैंक प्रबंधक ने इन मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पोर्टेबल एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन का भी करते थे प्रयोग
एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के एक कब्जे से पोर्टेबल एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन भी बरामद हुई है। इसके माध्यम से यह उन लोगों से डेबिट कार्ड लेकर स्वाइप कर डाटा चोरी कर लेते थे, जो एटीएम चलाना नहीं जानते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें