जिला सहकारी बैंक सभागार में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फ़रनगर। इफको एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला सहकारी बैंक सभागार में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह रहे।
सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी, सहकारी समिति के सचिव, अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान शामिल हुए। कृषि विज्ञान केंद्र चित्तोड़ा के प्रभारी डॉ हंसराज सिंह ने संतुलित उर्वरक प्रयोग, नए नैनो उत्पाद प्रयोग करने से अधिक उत्पादन लेने के तरीकों की जानकारी दी। डॉ अरविन्द कुमार ने इफको निर्मित जल विलय उर्वरक, बायो फ़र्टिलाइजर के विषय में विस्तार से बताया।
कार्यकारी निदेशक पीसीएफ लखनऊ नरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक मण्डल सहारनपुर योगेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ सहारनपुर विश्वबंधु, जिला सहायक निबंधक अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी बादल कुमार, जिला सहकारी बैंक सचिव राजेश चौहान, डॉ जीपी तिवारी, डॉ हंसराज सिंह, डॉ अरविन्द कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता दल सिंह वर्मा ने की।