जानसठ में सराफ की दुकान से व्यक्ति और महिला को पकड़ कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। सराफ की दुकान पर कुंडल बेचने आए एक व्यक्ति और महिला को ठग समझ कर दुकानदार के शोर मचाने पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कस्बा निवासी राकेश की बाजार में सराफा की दुकान है। बाजार में कई बार ठगी हो चुकी है, जिसको लेकर सराफ सतर्क हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सराफ राकेश की दुकान पर एक व्यक्ति और महिला सोने के कुंडल बेचने आए। सराफ ने समझा कि ये दोनों ठग हैं। सराफ ने दोनों को पकड़कर शोर मचा दिया, जिससे आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।